Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली की ‘आप’ सरकार को झटका, परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा, भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें

दिल्ली की ‘आप’ सरकार को झटका, परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा, भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें Shock to Delhi's AAP government, Transport Minister resigns, speculations about joining BJP

नेशनल डेस्कः दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। वे दिल्ली की आप सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्होने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने रविवार सुबह आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफे का ऐलान किया। गहलोत ने केजरीवाल को लिखे लेटर में यमुना की सफाई के मुद्दे को लेकर आप की आलोचना की। 


उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से लड़ाई करने में बहुत वक्त बर्बाद किया। पार्टी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। दिल्ली की सीएम आतिशी ने गहलोत का इस्तीफा स्वीकार करते हुए कहा ये भाजपा का गंदा षड्यंत्र है। भाजपा दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव ईडी और सीबीआई के बल पर जीतना चाहती है। आप नेता संजय सिंह ने कहा- दिल्ली चुनाव से पहले मोदी वॉशिंग मशीन सक्रिय हो गई है। अब कई नेता इस मशीन के जरिए भाजपा में शामिल किए जाएंगे। कैलाश गहलोत ने 2015 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वे 2017 में कैबिनेट मंत्री बने। पेशे से वकील कैलाश गहलोत ने राजनीति में आने से पहले 10 साल तक सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में कई बड़े केस लड़े।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad