Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गंगा कलश यात्रा के बस्ती पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत

गंगा कलश यात्रा के बस्ती पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत Grand welcome given to Ganga Kalash Yatra on reaching Basti

बस्ती, 08 नवम्बर। श्री गंगा कलश यात्रा का हाईवे स्थित संसारीपुर चौराहे पर समाजसेवी लक्ष्मीकान्त ओझा की अगुवाई में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा गंगोत्री धाम से चलकर नेपाल स्थित काठमांडू के पशुपतिनाथ जी के जलाभिषेक के लिए जाने वाली श्री गंगा कलश यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत के साथ ही विधि विधान से पूजन और आरती किया गया। 



इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा से विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हुए हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारे लगाए। गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा कलश है जिसकी क्षमता 1100 लीटर है। यह यात्रा सनातन धर्म की पवित्रता और सद्भावना को समर्पित है। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद हर साल गंगा जल से भरा कलश नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचाया जाता है। पूरे साल इसी जल से पशुपतिनाथ का विशेष जलाभिषेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व काल से ही सनातन धर्म में यह वैदिक परंपरा चली आ रही है। 


कहा कि विश्व कल्याण और सुख समृद्धि के लिए इस कलश यात्रा का अपना एक अलग महत्व है। नेपाल और भारत की मैत्री और अखंडता को बरकरार रखने का भी यह एक संदेश देता है। यह कलश कार्तिक शुक्ल दशमी 11 नवंबर को भगवान पशुपतिनाथ को अर्पण किया जाएगा। इस अवसर पर राम सिंगार ओझा, अम्बिका प्रसाद ओझा, माधव दास ओझा, उमाकांत तिवारी, मंटू पाण्डेय, प्रेम नारायण पाण्डेय, अनिल सिंह, राकेश तिवारी, आशुतोष शुक्ल, कृपा शंकर ओझा, जगदंबा प्रसाद ओझा, सन्तोष कुमार शुक्ल, विवेक कान्त पाण्डेय, उदय शंकर शर्मा, वेद प्रकाश मिश्र, उत्तम मिश्र, रामहित दास, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुरेंद्र नाथ ओझा, सतीश चंद्र शुक्ल, रामजियावन ओझा, पंकज ओझा, संदीप ओझा आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad