Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला आयोग ने भेजा प्रस्ताव, पुरूष टेलर नही ले सकेंगे महिलाओं की माप

महिला आयोग ने भेजा प्रस्ताव, पुरूष टेलर नही ले सकेंगे महिलाओं की माप Women Commission sent proposal, male tailors will not be able to take measurements of women लखनऊः उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजकर पुरूष टेलर के द्वारा महिलाओं का माप लिये जाने पर रोक लगाने की मांग किया है। जिम और योगा सेंटर में भी महिला ट्रेनर होने चाहिए। इसकी निगरानी सीसीटीवी से की जाए। महिलाओं के लिए विशेष कपड़े बेचने वाले स्टोरों में भी महिला कर्मचारियों को रखा जाए। इसके अलावा कोचिंग सेंटरों में भी सीसीटीवी से निगरानी की जाए। शौचालय की उचित सुविधा करवाई जाए। दरअसल, 28 अक्टूबर को महिला आयोग की बैठक हुई थी। इसमें यह फैसला लिया गया। अब महिला आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। महिला आयोग का कहना है कि जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं का सत्यापन होना चाहिए। स्कूल बस में भी महिला सुरक्षाकर्मी या महिला टीचर का होना जरूरी है। नाट्य कला केंद्रों में महिला डांस टीचर की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा, वहां सीसीटीवी की व्यवस्था की जाए। @mahilaayog




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad