भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन 15 दिसंबर को
Seventh National Convention of Indian Journalist Security Council on 15 December
बस्ती, 12 दिसम्बर। भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन 15 दिसंबर दिन रविवार को लखनऊ में हिंदी संस्थान हजरतगंज में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष पंकज भईया ने कहा कि इस अवसर पर स्थानीय व राष्ट्रीय सम्मानित पत्रकार व वरिष्ठ समाजसेवी बंधुओं की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण सक्सेना पर्यावरण व वन मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा विशिष्ट अतिथि शिशिर सूचना निदेशक, मनोज कुमार मिश्रा समूह संपादक यूनाइटेड भारत, एक संदेश, ओ पी श्रीवास्तव विधायक लखनऊ व श्याम सुंदर वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत अंबेडकर नगर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज भईया, आयोजक नृपेन्द्र सिंह श्रीवास्तव व कार्यक्रम संयोजक विमलेश कुमार, त्रिपाठी रूद्र प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर अधिक से अधिक पत्रकार बंधु और सदस्यों से उपस्थित रहने का मणि शंकर सिन्हा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आह्वान किया है।
भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन 15 दिसंबर को
December 12, 2024
0
Tags













Post a Comment
0 Comments