Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में सड़क हादसा, डाक्टर समेत 3 घायल

बस्ती में सड़क हादसा, डाक्टर समेत 3 घायल
Road accident in Basti, 3 injured including a doctor

बस्ती, 04 दिसम्बर। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे बस्ती लखनऊ नेशनल हाईवे पर ब्लॉक कप्तानगंज क्षेत्र के गड़हा गौतम के पास ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार लखनऊ से भानपुर की ओर जा रही थी। तीनो घायलों में एक व्यक्ति डॉक्टर सौरभ चतुर्वेदी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर व ग्राम मनकौरा, ब्लाक रामनगर, तहसील भानपुर के रहने वाले हरीश पुत्र संतराम उम्र 26 वर्ष और ग्राम उकड़ा रामनगर, भानपुर बस्ती के रहने वाले मनीष पुत्र चिंतामणि उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुँची पुलिस की टीम ने तत्काल एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से डॉक्टर सौरभ को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। ए.एल.एस. एंबुलेंस द्वारा डॉक्टर सौरभ चतुर्वेदी को लखनऊ पहुंचाया गया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad