Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धोखाधडी़ की शिकार समूह की महिलाओं ने धरना देकर मांगा न्याय

धोखाधडी़ की शिकार समूह की महिलाओं ने धरना देकर मांगा न्याय
Fraud victims' group of women staged a sit-in protest and demanded justice

बस्ती, 04 दिसम्बर।
समूह की पीड़ित महिलाओं ने मंगलवार को सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और सर्वेश चौधरी सियरापार के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर एक दिवसीय धरना देने के बाद जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओें को ठगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रूपया वापस दिलाया जाय।



आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर उनके सम्पत्ति की नीलामी कराकर बैंकों का ऋण जमा कराया जाय। सरदार सेना के नेताओं ने चेतावनी दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर पीड़ित महिलाओं को न्याय न मिला तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा। धरने को सम्बोधित करते हुये सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि समूह की महिलाओं को भ्रम में रखकर उनके नाम पर कर्ज लेकर डकार जाने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाय और पीड़ित धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओं को धन वापस कराया जाय।



कहा कि कि जनपद के अनेक क्षेत्रों में समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाने का लालच देकर उनके नाम पर करोड़ो रूपये निकाल लिये गये और महिलाओं के घर अब बैंको से वसूली की नोटिस आ रही है। इससे समूह की महिलायें और उनके परिजन परेशान हैं। बृजेश पटेल ने कहा कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की गनेशपुर निवासिनी मीना पत्नी राकेश, राकेश पुत्र राम मूरत, अरविन्द पुत्र राधेश्याम, सोनी पत्नी अरविन्द आदि पहले समूह का गु्रप बनाती थी। फैक्ट्री खोलने और उसमें साझेदार बनाने का झांसा देकर अनेक महिलाओं को जालसाजों ने बैंकों का कर्जदार बना दिया।



महिलाओं को इसकी जनकारी तब हुई जब बैंकों से वसूली के लिये पत्र आने लगे और उन पर कर्ज जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अनेक घरों में इसे लेकर पारिवारिक कलह का माहौल है। जालसाजी का शिकार हो चुकी परेशान महिलायें न्याय के लिये भटक रही है। मांग किया कि महिलाओं को न्याय दिलाया जाय। विभिन्न बैंकों बंधन बैंक, भारत बैंक, वंदना बैंक, मिड लैंड, कमल बैंक, एक्सिस बैंक, ग्रामीण कोटा, सामदूजा बैंक, उत्कर्ष बैंक, आई०डी०एफ०सी० बैंक, एच०डी०एफ०सी० बैंक, आर० बी० एल० बैंक, टाटा बैंक से लोन करवाकर रूपया हड़प लिया है।



महिलायें परेशान हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वेश चौधरी, अखिलेश प्रजापति, आकाश सम्राट, रवि प्रकाश चौधरी ‘रवि’, सुनील पटेल, अभिषेक चौधरी, मीना देवी, अनीता, अखिलेश चौधरी, पूजा, चांदनी, रीता देवी, विन्दवासिनी देवी, उर्मिला, प्रदीप यादव ‘राजा भैया’, कपिला, माधुरी, पिकूं चौधरी, संदीप निषाद, चन्द्रगुप्त मौर्य, सोहन कुमार, दीपक आर्य, पूजा देवी, ज्योति, ऊषा देवी, राजकुमार, गोलू पटेल, आकाश पटेल, शिव चौधरी, माधुरी, अनीता देवी, शहजाद आलम, अभिषेक मौर्य, रागिनी देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, राजेश्वरी देवी, रागिनी, बबुना देवी, शीला, मीरा के साथ ही बड़ी संख्या में सरदार सेना के पदाधिकारी और धोखाधड़ी की शिकार हुई समूह की महिलायें शामिल रहीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad