Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिटी हॉस्पिटल के डा. आलोक व डा. मुस्अब ने की सफल ब्रेन सर्जरी, 55 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन

सिटी हॉस्पिटल के डा. आलोक व डा. मुस्अब ने की सफल ब्रेन सर्जरी, 55 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन Dr. Alok and Dr. Musab of City Hospital performed successful brain surgery, 55-year-old woman got a new life
बस्ती, 07 दिसम्बर। शहर के दक्खिन दरवाजा स्थित सिटी हॉस्पिटल के दो डाक्टरों ने मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय महिला की ब्रेन सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया। नगर खास की रहने जहीरून्निशां पत्नी अफसर अली कुछ दिनों पहले एक मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके सिर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट आई थी। परिजन उन्हे सिटी हॉस्पिटल लेकर आये।



जांच पड़ताल में सामने आया कि सिंर के अंदर करीब 100 मिली. खून का थक्का बन गया था। न्यूरो सर्जन डा. आलोक श्रीवास्तव और डा. मुस्अब खान की सलाह पर मरीज के परिजन महिला की बेन सर्जरी को तैयार हो गये। करीब तीन घंटे चली ब्रेन सर्जरी के बाद अब महिला स्वस्थ है। सफल ब्रेन सर्जरी के लिये मरीज के परिजन डाक्टरों ने धन्यवाद दे रहे हैं। डा. मुस्अब ने बताया कि बस्ती में संभवतः यह पहली ब्रेन सर्जरी है। सर्जरी सफल रही। उन्होने बताया कि हमे इस बात की बेहद खुशी है कि मरीज और परिजन दोनो संतुष्ट हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad