Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौतम बुद्धनगरः पांच नाबालिगों से चोरी के 57 मोबाइल बरामद

गौतम बुद्धनगरः पांच नाबालिगों से चोरी के 57 मोबाइल बरामद
Gautam Buddh Nagar: 57 stolen mobile phones recovered from five minors

गौतमबुद्ध नगर, 24 दिसंबर (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा में थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से नाबालिग किशोरो से चोरी की कुल सत्तावन मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में ए डी सी पी नोएडा हृदयेश कठेरिया तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि नोएडा के भंगेल सब्जी मण्डी से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। 


इनके कब्जे से चोरी के भिन्न-भिन्न कम्पनी के 30 कीमती मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारियों की निशादेही पर इनके 03 अन्य साथी बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया, जिनके कब्जे से चोरी के भिन्न-2 कम्पनी के 27 कीमती मोबाइल फोन को बरामद किये गये। इस प्रकार कुल सत्तावन मोबाइल बरामद किया गया है। सभी बाल अपचारी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले बाजारो, सब्जी व फलो की मण्डियों व साप्ताहिक बाजारो में मौका पाकर लोगो के कीमती मोबाइल फोन चोरी करते थे और चोरी के मोबाइल फोन सस्ते दामों पर बेच देते थे। 


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए यह सभी बाल अपचारी नियमित रूप से लगने वाली मण्डी तथा साप्ताहिक बाजार में आने वाले ग्राहक विशेषकर महिलाओं को टारगेट करते थे तथा यह सभी बाल अपचारी ग्राहकों का ध्यान भंग होने की प्रतीक्षा करते थे तथा थोड़ी सी भी चूक होने पर तुरन्त मोबाइल लेकर गायब हो जाते थे। इसके अलावा यह सभी बाल अपचारी समूह में कार्य करते थे तथा मोबाइल चुरा लेने के उपरान्त पकड़े जाने की सम्भावना की आशंका होते ही अपने दूसरे साथी को मोबाइल पकड़ा देते थे। और यह सभी बाल अपचारी काफी मात्रा में मोबाइल एकत्र हो जाने के उपरान्त दूरस्थ स्थानों पर जाकर औने-पौने दाम में बेच देते थे। 


पुलिस ने बताया कि यह सभी बाल अपचारी बिना अभिभावक के ही जनपद में आते है तथा मकान मालिक को कोई भी झूठी कहानी बताकर टोकन मनी देकर किराये का कमरा ले लेते हैं तथा ठेले इत्यादि पर खाना खाते हैं और यह सभी बाल अपचारी पकड़े जाने के डर से एक जगह न रहकर निरंतर स्थान बदलते रहते हैं। एक जगह टिक कर नही रहते इसके अतिरिक्त यह सभी बाल अपचारी भारी मात्रा में मोबाइल फोन चोरी कर लेने के उपरान्त 3 से 4 दिन में ट्रेन के माध्यम से चोरी के मोबाइल बेचने के लिये दूरस्थ स्थानों पर चले जाते हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी बाल अपचारी का कोई निश्चित ग्राहक नही होता हैं बल्कि यह मोल तोल करके जहां भी इनको अधिक दाम मिलता है वही बेच देते हैं। विशेष बात यह है कि यह सभी बाल अपचारी अनपढ़/कम पढे़ लिखे है। इस संबंध में पुलिस ने थाना फेस-2, गौतम बुद्धनगर में केस दर्ज किया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad