Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ से बड़ी खबरः होटल में एक ही परिवार के 5 लोगों का कत्ल

लखनऊ से बड़ी खबरः होटल में एक ही परिवार के 5 लोगों का कत्ल
Big news from Lucknow: 5 members of the same family murdered in a hotel

लखनऊ, उ.प्र.। पूरा देश अंग्रेजी नव वर्ष के स्वागत में जुटा है। इसी बीच राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां होटल में आगरा के एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या हुई है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। 24 साल के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि अशरद नाम के युवक ने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या की। परिवार नए साल पर लखनऊ आया था।


परिवार नाका इलाके में होटल शरनजीत में रुका था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में पारिवारिक कलह को हत्या का कारण बताया जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि अरशद ने अपनी मां आसमां, 4 बहनों- आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19) और रहमीन (18) की हत्या की। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। पिता का नाम बदर है। 


वह कहां पर हैं। इसका पता किया जा रहा है। होटल के एक ही कमरे में सभी के शव मिले हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पड़ताल कर रही है। बुधवार सुबह होटल स्टॉफ कमरे में गया तो वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि आरोपी मौके से भागा नहीं था, वह वहीं पर था। होटल मैनेजर ने बताया कि परिवार 30 नवंबर को आया था। पुलिस ने बताया कि मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या कैसे की यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad