पहले बैड टच, अब अपहरण, दुष्कर्म और एसिड अटैक की धमकी दे रहा ट्यूशन टीचर
First bad touch, now tuition teacher is threatening kidnapping, rape and acid attack
यूपी डेस्कः यूपी में अपराध सिर चढ़कर बोल रहे हैं। सरकार इन नियंत्रण करने में नाकाम है। ताजा मामला वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने ट्यूशन टीचर पर बेटी को बैड टच करने और मना करने पर बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और तेज़ाब से जलाने की धमकी दे रहा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने इस संबंध में ट्यूशन टीचर शौर्य वर्धन और 20 अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोप है कि वो और उसके पति बीमार हुए तो ट्यूशन टीचर ने फायदा उठाना शुरू कर दिया और 8 साल की बच्ची के साथ रोज बैड टच करता था। मां ने तहरीर देते हुए बताया- उसकी बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है। शौर्य वर्धन उसे ट्यूशन पढ़ाता है। उसे प्रतिमाह 2000 रुपए दिए जाते है। वह बच्ची को वो रोज घर पर ट्यूशन पढ़ाने आते हैं। कुछ दिन पहले मेरे पति का पैर टूट गया और मुझे भी गंभीर बीमारी हो गयी। ऐसे में बेटी को वह अकेले कमरे में ट्यूशन पढ़ाता था।
कुछ दिन से बेटी का स्वभाव कुछ बदला हुआ था। नवंबर महीने से बेटी चिड़चिड़ी हो गयी थी। हमने पूछा तो उसने 3 दिसंबर की रात ट्यूशन टीचर के बैड टच और उसके द्वारा एग्जाम में फेल करने की दी गयी धमकी के बारे में बताया। इसपर हमने उसकी ट्यूशन फीस रोकते हुए। ट्यूशन बंद करवा दिया। शौर्य वर्धन और 20 अज्ञात लोग मेरे घर पर चढ़ आये और गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। कहा बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करेंगे और तेज़ाब से जला देंगे जिसका साक्ष्य है। शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर ने बताया- मुदकमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










Post a Comment
0 Comments