हनुमान जी राजभर जाति के थे, ओम्रपकाश राजभर ने दिया ज्ञान
Hanuman ji belonged to Rajbhar caste, Omprakash Rajbhar gave knowledge
यूपी डेस्कः पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर विवादित बयानों के लिये जाने जाते हैं। हाल ही में उनका ठेकेदरों को गाली देते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अभी ये मामला ठंडा नही हुआ कि उन्होने शनिवार को दूसरा विवादित बयान दे डाला। कहा कि हनुमान जी राजभर जाति में पैदा हुए थे।
राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के ’आंबेडकर प्रेम’ को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को वर्ष 2012 से पहले आंबेडकर के नाम से इतनी चिढ़ थी कि मंचों से कहा करती थी कि लखनऊ में बने आंबेडकर पार्क को सत्ता में आने पर गिरा कर शौचालय का निर्माण करेगी। राजभर ने शनिवार को बलिया जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र के वासुदेवा गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन और जनसभा को संबोधित करते हुए हनुमान जी को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया है।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी राजभर जाति में पैदा हुए थे। राजभर ने कहा, “जब राम लक्ष्मण जी को अहिरावण पाताल पुरी में ले गया था, तब पाताल पुरी से उन्हें निकालने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। अगर निकालने की हिम्मत पड़ी तो राजभर जाति में पैदा हुए हनुमान जी की ही पड़ी।” उन्होंने कहा, “गांव में बुजुर्ग आज भी छोटे बच्चों के झगड़ा करते समय बोलते हैं कि भर बानर हैं। हनुमान जी का रहलन बानर।” राजभर ने कार्यक्रम के उपरांत संवाददाताओं से कहा, ’’कांग्रेस जिसने लाखों नेताओं और पत्रकारों को आपातकाल लगाकर जेल में डाला, संविधान की बात करती है।’’











Post a Comment
0 Comments