Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला डाक्टर से उचक्कों ने छीन लिया बैग

महिला डाक्टर से उचक्कों ने छीन लिया बैग
Pickpockets snatched the bag from the lady doctor

लखनऊ, उ.प्र.। यूपी की कानून व्यवस्था दिनोदिन खराब होती जा रही है। ताजा मामला कृष्णा नगर इलाके में स्प्रिंग डेल स्कूल के पास का है जहां लुटेरों ने महिला डॉक्टर का पर्स छीन लिया। महिला ऑटो से घर जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए। पीड़िता ने शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी लुटेरों की तलाश कर रही है।



लोकबंधु अस्पताल कैंपस में रहने वाली पूर्णिमा धुसिया डॉक्टर हैं। वह सरोजनीनगर सीएचसी में तैनात हैं। पूर्णिमा ने बताया शनिवार को घर जाने के लिए ऑटो बुक की थी। कृष्णा नगर इलाके में स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल के पास पहुंची थी। तभी ऑटो के पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आ गए और उनके हाथ से बदमाश ने पर्स छीन लिया। पीड़िता कुछ समझ पाती इसके पहले ही लुटेरे भाग निकले। महिला ने पुलिस को बताया, पर्स में बैंक की पास बुक, चाभियां, स्टैथोस्केप और नकद थे। पीड़िता ने शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिए लुटेरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें ये वही उत्तर प्रदेश है जहां गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं में कहा था कि यूपी में महिलायें आधी रात गहने लादकर घर से बाहर सुरक्षित निकल सकती हैं। यहां दिनदहाड़े महिलाओं संग अपराध हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad