बस्ती की बेटी को मिली संगीत में पी.एच.डी.
Basti's daughter gets PhD in music.
बस्ती, 15 दिसम्बर। दक्षिण दरवाजा निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रदीप चन्द्र पाण्डेय की सुपुत्री सुश्री सविता पाण्डेय को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संगीत विषय में पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त हुई। सविता की प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय बस्ती से हुई और ए. पी. एन. पी. जी कॉलेज बस्ती से स्नातक करने के बाद इन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक कर पी. एच. डी किया। वर्तमान में डॉ. सविता पाण्डेय वसन्त कन्या इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता का श्रेय ये अपने गुरुजनों, बाबा, माता-पिता भैया-भाभी एवं मित्रों को देती हैं।
बस्ती की बेटी को मिली संगीत में पी.एच.डी.
December 15, 2024
0
Tags

.jpg)











Post a Comment
0 Comments