Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहू से जान का खतरा, पुलिस से गुहार

बहू से जान का खतरा, पुलिस से गुहार
Life threat from daughter-in-law, appeal to police

बस्ती, 15 दिसम्बर। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर इटिया टोला निवासी राम जियावन ने गनेशपुर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। राम जियावन को आशंका है कि सम्पत्ति के लोभ में उनकी बड़ी बहू अंजना देवी उनकी हत्या करा सकती है। गनेशपुर पुलिस चौकी को दिये तहरीर में राम जियावन ने कहा है कि 14 दिसम्बर शनिवार की रात्रि में लगभग 10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति आया और बड़ी बहू के कमरे में चला गया। उनकी बहू अंजना देवी ने इसके पूर्व राम जियावन को हत्या की धमकी दिया था। 



इससे भयभीत होकर राम जियावन ने रात्रि में 112 डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दिया। पुलिस ने मौके से राम जियावन के बहू के कमरे से एक अर्ध नग्न युवक को बरामद किया। युवक ने अपना नाम नन्दलाल पुत्र जगराम निवासी दुबौला बताया। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई। राम जियावन को आशंका है कि उसकी बहू अपने ससुर की हत्या करा सकती है। उसने पुलिस से आग्रह किया है कि समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय और  उसके जान माल की सुरक्षा करायी जाय। उसकी बड़ी बहू कभी भी उनकी हत्या करा सकती है। उसके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाय।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad