परेशान करता था गैर समुदाय का लड़का, लड़की ने सुसाइड कर लिया
A boy from a different community was harassing her, the girl committed suicide
बस्ती, 16 दिसम्बर। जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के अठदेउरा गांव में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना 14 दिसम्बर की है। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें साफ लिखा है कि उसने बाबू खान नाम के युवक द्वारा आये दिन छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
लड़की के भाई ने बाबू खान पर ब्लैकमेल करने व डराने धमकाने का आरोप लगाया है। इसके पहले एक बार छात्रा अपने भाई से बाबू खान की शिकायत कर चुकी थी। उसका बड़ा भाई बहन के कहने पर बाबू खान के घर पहुंच गया और आदतें सुधारने की हिदायत दी लेकिन बाबू खान ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और उल्टे भाई के ऊपर भी चाकू रख दिया था। लड़की ने मां बाप और समाज के डर के मारे सुसाइड कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने भी शीघ्र घटना के खुलासे की बात कही है।













Post a Comment
0 Comments