गोरखपुर में एम्स की छात्रा संग दरिंदगी की कोशिश, शोर मचाने पर पहुंच छात्र
Attempt to rape AIIMS student in Gorakhpur, students reached after she raised an alarm
गोरखपुर, उ.प्र.। एम्स में एमबीबीएस छात्रा से शुक्रवार रात में छेड़खानी हुई है। गार्ड छात्रा को जबरन पकड़कर उसे झाड़ियों में खींचकर ले जाने लगा। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और दूसरे छात्र भी मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने गार्ड को पकड़ लिया। दूसरा गार्ड भी आया और उसने अपने साथी को भगा दिया। इसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए। सूचना पर एम्स थाने की पुलिस पहुंची।
देर रात 12ः30 बजे आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना खत्म किया। पीड़ित छात्रा ने बताया मैं करीब 9 बजे गेट नंबर-4 से हॉस्टल की ओर जा रही थी। वहां पिपराइच निवासी गार्ड सतपाल यादव खड़ा था। जैसे ही मैं थोड़ा आगे बढ़ी, वह कमेंट करने लगा। मैं इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गई, लेकिन उसने पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ा आगे बढ़ने पर सुनसान जगह में गार्ड ने हाथ पकड़ लिया। जबरन झाड़ियों की तरफ खींचकर ले जाने लगा।
मेरे साथ जबरदस्ती की कोशिश की। मैंने शोर मचाना शुरू कर दिया, तभी हॉस्टल के छात्र पहुंच गए। पीड़िता ने बताया- छात्रों ने आरोपी गार्ड को पकड़ लिया। इसी बीच वहां कई गार्ड भी पहुंच गए। उन गार्डों ने आरोपी को छुड़ाने के बाद उसे भगा दिया। छात्रों की मांग है कि आरोपी गार्ड को भगाने वाले गार्डों पर भी कार्रवाई की जाए। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास श्रीवास्तव ने आरोपी गार्ड सत्यपाल यादव के खिलाफ शुक्रवार रात को एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि एम्स में छात्रा से छेड़खानी की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments