बगैर देखे छात्र ने याद कर ली पूरी कुरान, बधाइयां दे रहे लोग
The student memorized the entire Quran without looking at it, people are congratulating him
बनकटी, बस्ती (सरवर वारसी) स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरहुआ के राजस्व गांव देवरी में मदरसा अरबिया तालीमुल इस्लाम देवरी में स्थापना के बाद पहले छात्र के कुरान मुकम्मल याद करने के मौके पर मौलाना शहाबुद्दीन कासमी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूरी कुरान मजीद को बेगैर देखे याद करने वाले छात्र मुहम्मद हामिद इब्न मोहीउद्दीन बाघापार को मौजूद उलमा ए कराम के हाथों से दस्तार (सर पर पगड़ी बांधना) की गई।
खुशुसी मेहमान मौलाना मुहम्मद मुस्तकीम बलरामपुरी ने तमाम मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और कौम का विकास कुरान की बदौलत संभव है। कुरान सेवा करना सिखाता है, समरसता व भाईचारे को बढ़ावा देता है। देवरी मदरसे का यह पहला छात्र है जिसने पवित्र कुरान को याद किया है, उसके घर और मदरसे पर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई। इस अवसर पर मौलाना मुहम्मद खालिद, हाफ़िज़ गुलाम मुहम्मद, मास्टर अब्दुल अलीम, हाजी मुहम्मद तौकीर, मास्टर रहमुल्लाह, अब्दुल करीम, अब्दुल सलाम, हाफ़िज़ रियाज़ अहमद, अब्दुल रऊफ़ पूर्व प्रधान खिरहुवां, शमीम प्रधान मुरादपुर, सब्बू प्रधान बजहां, मतलूब, मुजाहिद क्षेत्र और आसपास के विद्वान, समाज सेवक और सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, अंत में मदरसा के माननीय मोहतमिम मुफ्ती मुहम्मद शहजाद कासमी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।











Post a Comment
0 Comments