रौता चौकी के सामने हुई चोरी के मामले में एक महीने बाद भी पुलिस नाकाम Even after a month, police failed to solve the theft case in front of Rauta Chowki
बस्ती, 28 दिसम्बर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रौता चौकी के सामने 100 कदमों की दूरी पर शटर का ताला खोलकर हुई चोरी का खुलासा पुलिस नही कर पाई। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ लेकिन बस्ती की तेज तर्राक पुलिस चोरों तक नही पहुंच पाई।
मामले को लेकर चर्चा जारी है। यह घटना रौता चौकी रौता के समीप प्रज्ञा पूजन भण्डार में हुई थी। प्रज्ञा पूजन भण्डार के प्रोप्राइटर रामकमल सिंह पुत्र स्व0 श्री सतगुरु सिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में लिखा था कि 28 नवम्बर की रात पूरे दुकान का शटर बन्द करके और समान सुरक्षित रख कर रोज की तरह अपने घर चले गये थे। 28 की रा रात्रि लगभग 12.00 से 01.00 बजे के बीच अज्ञात चोर ने दुकान का शटर किसी मशीन से खोलकर दुकान में घुसकर गल्ले में रखा लगभग 50 हजार रुपया चोरी कर लिया। हैरानी इस बात की है कि घटना के एक महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ है। लोगों का कहना है कि जिस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसका खुलासा नही हो पायेगा तो अपराधों पर अंकुश कैसे लगेगा ?











Post a Comment
0 Comments