दलित महिला के साथ घर में घुसकर गन प्वाइन्ट पर की हैवानियत
Dalit woman was brutalized at gunpoint after being barged into her home
यूपी डेस्कः शाहजहांपुर जिले में एक दबंग ने दलित के घर में घुसकर उसकी पत्नी को गन प्वाइन्ट पर लेकर उसके साथ हैवानियत कीं। युवक ने आरोप लगाया है कि शोर होने के बाद आरोपी उसी के घर में अपने कपड़े, मोबाइल और राइफल छोड़कर भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
In Shahjahanpur district, a strongman entered the house of a Dalit and held his wife at gunpoint and brutally raped her. The youth has alleged that after hearing the noise, the accused ran away leaving his clothes, mobile and rifle in the house. The police have registered an FIR. A complaint has been lodged regarding the incident.
शिकायत पत्र में पति ने लिखा है कि पत्नी और बच्चों के साथ बरामदे में सो रहा थी। तभी गांव का रहने वाला युवक अवैध राइफल लेकर, दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। उसने मेरी पत्नी को राइफल दिखाकर जगाया और छत पर ले गया। आरोप है कि राइफल से डराकर आंगन में उसके साथ रेप किया। पत्नी के चिल्लाने पर मेरी आंख खुल गई। उसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी राइफल, पैंट, जैकेट, मोबाइल और जूते छोड़कर भाग गया। उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद पीड़िता का पति उसी राइफल को लेकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा है कि एक व्यक्ति राइफल लेकर थाने आया था। उसने एक युवक पर राइफल से धमकाकर पत्नी का दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।











Post a Comment
0 Comments