Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवक ने गर्लफ्रेण्ड के घर में किया सुसाइड, गांव वालों ने घेरा था घर

युवक ने गर्लफ्रेण्ड के घर में किया सुसाइड, गांव वालों ने घेरा था घर
The young man committed suicide in his girlfriend's house, the villagers had surrounded the house

गोरखपुर, उ.प्र.। गर्लफ्रेंड सें मिलने गये युवक ने उसके घर में ही दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दिया। दरअसल युवक को घर में आते गांव के लोगों ने देख लिया था। घर के बाहर वे हंगामा करने लगे। उसने गर्लफ्रेण्ड से दुपट्टा मांगा और कमरे के अंदर कुंडी बंद कर फांसी लगा दिया। यह कदम उसने डर के मारे उठाया। मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस ने गर्लफ्रेंड पर केस दर्ज कराया। 


पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले आगे कार्रवाई की जाएगी। गुलरिहा के फुलवरिया गांव के शैलेंद्र निषाद का उसी गांव की महिला से प्रेम सम्बन्ध था। वह शादीशुदा थी। उसके बच्चे भी हैं। शैलेंद्र की मां का आरोप है कि महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। बाहर जब कुछ लोग शोर करने लगे, तो वह घर में ताला बंद कर फरार हो गई। शैलेंद्र अक्सर महिला के घर जाता था। बुधवार की रात कुछ लोगों ने उसे घर में जाते देख लिया और बाहर आकर हंगामा करने लगे। महिला ने कहा घर में कोई नहीं है। लोग नहीं माने, तो वह बाहर चली आई। घर में ताला बंद कर दिया। इसी बीच किसी ने इस बात की सूचना डायल-112 पर दे दी। पुलिस आता देख महिला वहां से फरार हो गई। शैलेंद्र की शादी तय हो गई थी। जब पुलिस के आने की चर्चा शुरू हुई, तो उसने पकड़े जाने के डर से फांसी लगा ली। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad