Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जौनपुर में युवक ने किया सुसाइड

जौनपुर में युवक ने किया सुसाइड
A young man committed suicide in Jaunpur
यूपी डेस्कः जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नासही मोहल्ले में रहने वाले 34 साल के मनोज कुमार की मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली है। आत्महत्या की खबर सुन आसपास के लोग भी जुट गए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई थी। मनोज कुमार ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर वायरल किया जिसमे उसने अपने ही परिवार को ज़िम्मेदार ठहराया है। 

7 मिनट की इस वीडियो में मनोज कुमार ने अपने आत्महत्या करने का कारण अपनी सगी माँ ऊषा देवी, भाई, भतीजे और भतीजी को बताया है। मामला संपत्ति विवाद का है। उसने यह भी बताया कि बड़े भाई के कहने पर मां ने मेरे खिलाफ थाने में केस कर दिय़ा। मेरी शादी के 8 साल हो गए हैं। शादी के बाद से मेरी पत्नी और मुझे लगातार पेरशान किया जा रहा है। मेरे छोटे-छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। मनोज ने वीडियो में आगे कहा कि मैं अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर मरना नहीं चाहता था। इस मामले में वाडियो सामने के बाद पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव का कहना है कि युवक की मौत के 2 दिन बाद वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले को संज्ञान में लेकर पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad