Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रभात पाण्डेय की मौत के लिये योगी सरकार जिम्मेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

प्रभात पाण्डेय की मौत के लिये योगी सरकार जिम्मेदार, निष्पक्ष जांच की मांग
Yogi government is responsible for Prabhat Pandey's death, demand for impartial investigation
बस्ती, 26 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन में शामिल गोरखपुर के प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई थी। कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख की अहेतुक सहायता दी गई थी। गृरूवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अगुवाई में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।



कांग्रेस नेता ने कहा प्रभात पाण्डेय की मौत पुलिस की बर्बरता का नतीजा है। पीड़ित परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है और उनके साथ पार्टी खड़ी है। प्रभात अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। यह घटना परिवार के लिये किसी वज्रपात से कम नही है। मामले की जांच चल रही है। कांग्रेस पार्टी प्रभात पाण्डेय की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से मो. रफीक खां, अनिल कुमार भारती, रामभवन शुक्ल, कौशल कुमार त्रिपाठी, लालजीत पहलवान, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, आशुतोष पाण्डेय एडवोकेट, गंगा मिश्रा, बृजेश पाण्डेय, अजमतुल्लाह, महेन्द्र श्रीवास्तव, डा. मारूफ अली, अवधेश सिंहख् प्रदीव वर्मा, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, मदनलाल, राजकुमार सोनकर, इजहार अहमद, अलीम अख्तर, सर्वेश शुक्ल, आनंद निषाद आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad