Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत 4 गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत 4 गिरफ्तार
Looteri Dulhan gang busted, 4 including a woman arrested

गौतम बुद्धनगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव) गौतमबुद्ध नगर की नोएडा पुलिस ने एक ऐसी महिला को उसके गैंग सहित गिरफ्तार किया है जो कुंआरे पुरूषों को झांसा देकर उनके साथ अपने गिरोह की किसी युवती के साथ शादी कराता था तथा बाद में गिरोह शादी किए हुए पुरुष का सोने चांदी के समस्त जेवर एवं नकदी लेकर फरार हो जाता था। 



यह गिरोह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में सक्रिय था और उन पुरुषों को निशाना बनाया करता था जिनकी जल्दी शादी नहीं होती थी। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने अब तक आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है और करोड़ों रुपए लूट लिए है। गुरुवार को उक्त संबंध में जानकारी देते हुए डी सी पी शक्ति मोहन अवस्थी (आईं पी एस) ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस व सर्विलांस, सीडीटी टीम के संयुक्त प्रयास से लुटेरी दुल्हन गैंग के मुखिया प्रदीप पुत्र राजेन्द्र भारद्वाज व सदस्य आमिर पुत्र अब्दुल हफीज तथा संतोष पुत्र गोपीचंद एवं एक महिला अभियुक्ता मालती पत्नी थानसिंह को आज 26 दिसंबर को इन्द्रानगर थाना देहलीगेट जिला अलीगढ से गिरफ्तार किया गया है।


इनके विरूद्ध थाना सूरजपुर पर ममुकदमा पंजीकृत है। श्री अवस्थी ने कहा कि उक्त गैंग के सदस्यो द्वारा समाज के मध्य रहकर भोली-भॉली लडकियो एवं महिलाओ को शादी के नाम पर बहला फुसलाकर अपने गैंग में मिलाकर ऐसे व्यक्तियो से सम्पर्क किया जाता है जिन्हें शादी की इच्छा होती है । पैसे से मोल भाव कर इनके द्वारा शादी तय की जाती है एवं अपने गैंग की लड़की या महिला से इच्छित व्यक्तियो की शादी करा दी जाती है तथा पैसा लिया जाता है व पैसा गैंग के सदस्यो एवं दुल्हन बनी लड़की में बांट दिया जाता है। फिर लडकी को विदा कराने के नाम दुल्हन को जेवर, गहना आदि के साथ वापस ले आते है या दुल्हन स्वंय मौका पाकर भाग आती है।


तत्पश्चात गैंग मुखिया प्रदीप पुत्र राजेन्द्र व अन्य सदस्य लड़की सहित गायब हो जाते है उक्त गिरोह में मालती देवी दुल्हन की माता या मौसी बनकर अपना कार्य करती है थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर से भी एक लड़की को इनके द्वारा अपने गैंग में जानबूझकर शादी का झांसा देकर फसाने का प्रयास किया गया। सर्विलांस टीम एवं पुलिस की सूझबूझ एंव तत्परता से उक्त लडकी को सकुशल बरामद कर लिया गया एवं इस लुटेरी दुल्हन गैंग के मुखिया एव सदस्यो को गिरफ्तार किया गया है। डी सी पी ने बताया कि गैंग मुखिया प्रदीप एवं आमिर की पत्नी भी इस गैंग की प्रमुख सदस्या है जो अभियुक्तगण के साथ अपराध कारित करने पर पूर्व में जेल जा चुकी है एवं मौके से फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इस गैंग के द्वारा पूर्व में भी अन्य जनपदो में इस प्रकार की घटना कारित की गयी है एंव जेल जा चुके है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad