Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में बगैर नोटिस एसडीएम ने ध्वस्त कराया मकान, भड़के सपा सांसद

अयोध्या में बगैर नोटिस एसडीएम ने ध्वस्त कराया मकान, भड़के सपा सांसद
SDM demolished the house in Ayodhya without any notice, SP MP got angry

अयोध्या, उ.प्र.। सप्तसागर कालोनी में प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन भवन गिराए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने आज मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि वे सड़क से संसद तक बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाऐंगे। उन्होने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय किया गया है। 


पीड़ित परिवार के साथ मैं हूं खड़ा, और उसे न्याय दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के नेता पीड़ित परिवार के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। बताते चले कि 2018 में मनीष गुप्ता ने सप्तसागर कॉलोनी में प्लॉट लिया था। जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज हो चुका था। विकास प्राधिकरण से भवन निर्माण के लिए नक्शा भी पास था। बैंक से 20 लाख का लोन लेकर 4 महीने से कंस्ट्रक्शन कराया जा रहा था। गत रविवार को देर रात बिना नोटिस के एसडीएम सदर द्वारा कार्रवाई करते हुये मकान ध्वस्त करा दिया गया। परिवार का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad