Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में हुआ बलात्कार

अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में हुआ बलात्कार
Anna University student raped inside university campus

नेशनल डेस्कः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार सुबह दोस्त के साथ चर्च से लौट रही अन्ना यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में बलात्कार हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सड़क किनारे बिरयानी बेंचने वाले 37 वर्षीय आरोपी ज्ञानशेखरन को गिरफ्तार किया है। यह घटना राजधानी के बीचों-बीच हुई, जिसके विरोध में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।



विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारूढ़ द्रमुक के सहयोगियों ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। भाजपा के तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने घटना की आलोचना करते हुए कहा कि “द्रमुक सरकार के तहत तमिलनाडु में अपराधों में वृद्धि हुई है और राज्य अब अपराधियों के लिए स्वर्ग बन गया है। महिलाएं राज्य में अब सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, क्योंकि सत्तारूढ़ प्रशासन पुलिस का इस्तेमाल विपक्ष को चुप कराने के लिए कर रहा है।“ ग्रेटर चेन्नई पुलिस को भी इस घटना के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, क्योंकि अधिकारियों ने क्रिसमस समारोह के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया था और आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। पुलिस ने पीड़िता और उसके दोस्त से पूछताछ की है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad