आजमगढ़ पुलिस ने मासूम संग दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दबोचा
Azamgarh police arrested the accused in the case of raping an innocent child
यूपी डेस्कः आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम के साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 26 दिसंबर की शाम की है। मासूम के साथ रेप की घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी मासूम को लालच देकर अपने साथ घर ले गया और नशे की हालत में रेप की घटना को अंजाम दिया।
मासूम के चिखने चिल्लाने की आवाज सुन बच्ची के परिजन पहुंचे तो देखा कि आरोपी इंद्रेश बच्ची के साथ गंदी हरकत कर रहा है। परिजनों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने डायल 112 और थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची और मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पवई थाने प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इंद्रेश की तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कहीं भगाने के प्रयास में है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











Post a Comment
0 Comments