Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बुलडोजर से दुकानदारों की सब्जियां रौंदने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज

बुलडोजर से दुकानदारों की सब्जियां रौंदने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज
Action taken against employees who crushed shopkeepers' vegetables with bulldozer

UP DESK. झांसी में सब्जी की दुकानों को बुलडोजर से रौंदने के मामले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंचे अतिक्रमण प्रभारी बृजेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, आउटसोर्सिंग कर्मचारी सुदेश सिंह की सेवाएं खत्म कर दी गई। इसके अलावा नगर निगम ने 9 सब्जी विक्रेताओं को 4 हजार से 10 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। 


झांसी में गुरुवार को सीपरी बाजार के रेलवे पुल के पास सड़क किनारे सब्जी की 40 दुकानों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया था। नगर निगम के कर्मचारियों ने कुछ ही मिनटों में लाखों रुपए की सब्जी को बुलडोजर से रौंद डाला। सब्जी बेचने वाले गुहार लगाते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने एक न सुनी। विरोध करने पर कुछ दुकानदारों की पिटाई कर दी। बेबस सब्जी व्यापारी रोने लगे। दुकानदारों का कहना था कि नगर निगम की तरफ से 2 दिन पहले अल्टीमेटम दिया गया था। हम लोगों ने कहा था- हमें यहां से हटा रहे हैं, ये ठीक है। मगर दूसरी जगह भी बता दें। गुरुवार शाम को 5 बजे अचानक नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर आई और लाखों की सब्जियों को रौंद डाला।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad