Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रील बनाने से मना करने पर नव विवाहिता ने किया सुसाइड

रील बनाने से मना करने पर नव विवाहिता ने किया सुसाइड
Newly married woman commits suicide after being refused to make a reel
यूपी डेस्कः महोबा में रील बनाने से मना करने पर नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जुखा इलाके की है। शादी के बाद 7 महीने से खुशहाल जिंदगी जी रहे इस दंपति के बीच इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू किया है।





कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के लाड़पुर गांव के रहने वाले शफीक का विवाह 20 वर्षीय जुलैखा से सात महीने पहले हुआ था। इसके बाद से दोनों महोबा के जुखा इलाके में किराए के मकान में रहते थे। शफीक अंडे का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद जुलैखा का रील बनाने का शौक दोनों के रिश्ते में दरार पैदा करने लगा। शफीक ने बताया कि बीती रात जब वह काम से घर लौटा, तो पत्नी खाना बनाने की बजाय इंस्टाग्राम पर रील बना रही थी। मना करने पर दोनों के बीच बहस हो गई। रात में खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए, लेकिन आधी रात को जुलैखा अचानक घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान जुलैखा का शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। पति का कहना है कि रील बनाने से मना करने के बाद जुलैखा ने यह कदम उठाया। शहर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad