Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेमी पर बांके से जानलेवा हमला, बाद में प्रेमिका ने खुद फांसी लगाकर सुसाइड किया

प्रेमी पर बांके से जानलेवा हमला, बाद में प्रेमिका ने खुद फांसी लगाकर सुसाइड किया
A deadly attack on the boyfriend with a stick, later the girlfriend committed suicide by hanging herself

अयोध्या, उ.प्र.। अगरबा पूरे पठखौली थाना इनायत नगर 26 वर्षीय सरिता प्रजापति पुत्री तुलसीराम प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह सोमवार दोपहर घर से मामा के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। गुरुवार सुबह उसका शव दोना-पत्तल की बड़ी प्लास्टिक की बोरी में बंद मिल्कीपुर के ताजपुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास झाड़ी में पड़ा मिला। लोगों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी।



पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी पुलिस फोर्स और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बोरी लाल रंग के कपड़े की डोरी से बांधी गई थी। पुलिस ने बोरी खोली तो देखा युवती के गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान मिले। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, मगर नहीं हो सकी थी। शाम को युवती की पहचान उनके परिजनों ने की। बताया कि वह मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी। बताया कि वह अक्सर मामा के घर जाया करती थी। इसलिए वह निश्चिंत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।


एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पहले तो मामला हत्या का लग रहा था। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। उनका दावा है कि जांच में पुलिस को सरिता प्रजापति के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली। इस पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही थी। मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को प्रेमी के दोस्त तक पहुंचा दिया। पता चला कि सरिता अपने प्रेमी विकास के दोस्त जय सिंह के घर पारा ताजपुर आई थी। यहीं पर उसका प्रेमी भी था। पुलिस का दावा है कि जय सिंह ने पूछताछ में बताया कि बुधवार को विकास और सरिता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो सरिता ने विकास पर बांका से हमला कर दिया। इस पर विकास जान बचाकर बाहर की ओर भागा। इसके कुछ देर बाद सरिता ने फांसी लगा ली। इसके बाद जय सिंह युवती के शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर गांव के बाहर फेंक आया। पुलिस विकास के दोस्त जय सिंह चौरसिया व उसकी पत्नी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad