Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की अवस्था में निधन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की अवस्था में निधन
Former Prime Minister Manmohan Singh passed away at the age of 92

नेशनल डेस्कः देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद आज शाम ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। 



गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad