Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होमगार्ड शक्ति सिंह ने दरोगा को दी रिश्वत

होमगार्ड शक्ति सिंह ने दरोगा को दी रिश्वत
Homeguard Shakti Singh gave bribe to the inspector

यूपी डेस्कः यूपी में योगी राज में भ्रष्टाचार का ये आलम है कि पुलिस को भी घूस देनी पड़ रही है। मामला बिजनौर का है जहां एक होमगार्ड ने कोतवाली में तैनात दरोगा पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। गढ़ी बगीची निवासी होमगार्ड शक्ति सिंह ने एसपी अभिषेक से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है।



गढ़ी बगीची गांव के सुरेंद्र सिंह से शक्ति सिंह का विवाद चल रहा था। 25 अक्टूबर को जब शक्ति सिंह ड्यूटी के लिए निकल रहे थे, तभी सुरेंद्र सिंह की पत्नी और बेटी ने शोर मचाते हुए तोड़फोड़ की और उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पैदा चौकी इंचार्ज अमित कुमार, इस मामले की जांच कर रहे थे। आरोप है कि उन्होने शक्ति सिंह को थाने बुलाकर एफआईआर से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। होमगार्ड के मुताबिक, उन्होंने झूठे मुकदमे से बचने के लिए 40 हजार रुपए नकद और 10 हजार रुपए दरोगा को ऑनलाइन भुगतान किया। लेकिन इतना पैसा लेने के बाद भी दरोगा ने न तो उनका नाम हटाया और न ही कोई कार्रवाई की। उल्टे 50 हजार रुपए और देने का दबाव बना रहा है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में होमगार्ड शक्ति सिंह ने न्याय की मांग करते हुए दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर कार्यवाही करने को कहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad