Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांसद रामप्रसाद चौधरी ने वृद्धाश्रम में बांटा कम्बल

सांसद रामप्रसाद चौधरी ने वृद्धाश्रम में बांटा कम्बल
MP Ramprasad Chaudhary distributed blankets in the old age home

बस्ती, 28 जनवरी। जनपद के बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में सांसद राम प्रसाद चौधरी ने सैकड़ो निराश्रित लोगों को कंबल और फल का वितरण किया। इस अवसर पर महादेवा विधायक दूधराम मौजूद रहे। कंबल वितरण करते समय सांसद रामप्रसाद चौधरी ने बताया कि ठंडक में इस तरह की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और समाज के सभी लोगों को निराश्रितों की मदद करनी चाहिए। 


आगे कहा कि समाज में सभी लोगों को अपने मां-बाप की सेवा करनी चाहिए जिससे उन्हें वृद्धाश्रम आने की जरूरत न पड़ें। उन्होंने कहा जनपद की विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण का कार्यक्रम कराया गया है और आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे वही महादेवा विधायक दूधराम ने बताया कि सांसद रामप्रसाद चौधरी द्वारा किया गया कंबल वितरण का कार्य सभी के लिए अनुकरणीय है। कंबल वितरण के दौरान अतुल शुक्ला, धर्मवीर सिंह, उमेश चौधरी, फूलचंद श्रीवास्तव, राम शब्द यादव, राजन चौधरी, अशरफ खान, पवन चौधरी, दिवाकर चौधरी, जनेश्वर चौधरी, अजीत कुमार शर्मा, सच्चिदानंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad