Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गणतंत्र दिवस पर सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा में छात्र छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुत

गणतंत्र दिवस पर सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा में छात्र छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुत
Students of St. Joseph's School Siswa gave a wonderful presentation on Republic Day

जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील कुमार पाण्डेय) सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा में गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति नारों तथा विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ, प्रबंधक बीन्सी जोसेफ प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र, इंचार्ज प्रेमसागर चौबे, धनजय मिश्र व मुन्ना पांडे द्वारा झंडा फहराकर किया गया। 



कार्यक्रम का सफल संचालन कर रही 11वी की छात्रा महवीस जिया, सानिया रैनी व छात्रा अर्पिता विश्वकर्मा, राधा वर्मा, सृष्टि पाण्डेय, अदिति सिंह, अंशिका सोनी, अनन्या यादव,यशी पांडेय, अनम सिद्दीकी, जोया परवीन, स्मिता, सपना, इशानी पाठक, कविश केडिया, हिमांशी, आराध्या पाठक, तनिष्का पटेल, माही अग्रवाल तथा सानवी पाठक द्वारा गणतंत्र दिवस पर बहुत ही मार्मिक गीत व व्याख्यान दिया गया। राष्ट्रभक्ति के वातावरण में विद्यालय के कक्षा 7,8,9 व 11 की छात्राओं तथा अन्य तमाम छात्र, छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाए गए जिसने हर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों के द्वारा मनमोहक मार्चपास्ट भी किया गया। 


तत्पश्चात बच्चों के द्वारा ड्रामा के माध्यम से महाभारत का ज्ञानवर्धक सामाजिक संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के राजकुमार सिंह, ऑफिस इंचार्ज भुनेश्वर मिश्र, अनिल पांडे, अवनीश मिश्र, फणींद्र मिश्र, पीयूष त्रिपाठी, पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा, प्रदीप रौनियार, सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक ,गंगा दुबे, अमृता पाठक, रवीना, मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली, राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद, दीपू सर, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, अनूप रौनियार ,वर्षा जायसवाल, रंजना त्रिपाठी, पूर्णिमा शाही, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजीव कुमार, संजय गुप्ता, अशोक पांडे, सिनसी पीटर, ए०बी०वाई० सर, नीतेश श्रीवास्तव, ललितेश गुप्ता, रमा श्रीवास्तव, बेचई भारती, श्रूति,स्नेहा, बिंसी चाको व मनोज सहित विद्यालय के तमाम छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad