Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा की अंदरूनी कमजोरी उजागर करता है बंटेंगे तो कटेंगे, नारा - प्रमोद तिवारी

भाजपा की अंदरूनी कमजोरी उजागर करता है बंटेंगे तो कटेंगे, नारा - प्रमोद तिवारी
बस्ती, 24 जनवरी। देश में दो विचारधाराओं में आपसी जंग चल रही है, एक है गांधी की विचारधारा, दूसरी गोडसे की। कांग्रेस पार्टी ने शुरू से गांधी को अपना आदर्श माना है और उनके सिद्धान्तों पर चलती है, वहीं गोडसे की विधारधारा भारतीय जनता पार्टी के सिर पर चढ़कर बोलती है। इस देश में जब जब वैचारिक संघर्ष की स्थिति बनी है, गांधी हमेशा जीते हैं और गोड़से को मुंह की खानी पड़ी है। 



एक बार फिर वही दौर चल रहा है। जनता गांधी को जितायेगी और गोडसे को सबक सिखायेगी। ये बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद तिवारी ने कही। वे बस्ती के कप्तानगंज कस्बे में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होने पत्रकारों के बंटेंगे तो कटेंगे के सवाल पर कहा कि ये भाजपा का अंदरूनी दर्द है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कई खेमों में बंटा है। बंटेंगे तो कटेंगे बयान देकर पार्टी के नेताओं को अपरोक्ष रूप से सबक सिखाया गया है। कांग्रेस नेता ऐंठी गांव में अनिल तिवारी के यहां ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी माता जी को श्रद्धांजनि देने आये थे। 


इससे पहले कप्तानगंज चौराहा समेत कई स्थानों पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अगुवाई में फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जय बापू जय भीम कार्यक्रम के जरिये लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा भाजपा संविधान को जितना कमजोर करने की कोशिश करेगी उतना ही कमजोर होगी और जनता को उसे सत्ता से उखाड़ फेकना आसान होगा। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा, बृजेश पाण्डेय, रामपूरन चौधरी, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, चन्द्रेशखर वर्मा, नीलम चतुर्वेदी सहित अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad