Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल ने महेश प्रताप इंटर कॉलेज में खेल प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल ने महेश प्रताप इंटर कॉलेज में खेल प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला
Minister of State Mahesh Shukla encouraged sports talents in Mahesh Pratap Inter College

रुधौली, बस्ती। शुक्रवार को कस्बे के प्रतिष्ठित विद्यालय महेश प्रताप इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल समारोह समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, प्रदेश गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास भी होता है। विद्यालय से निकली प्रतिभायें देश का नाम रोशन करती हैं। इससे पूर्व उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। 



श्री शुक्ल ने विद्यालय के खिलाड़ी छात्र छात्राओ से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया एवं सीटी बजाकर खेल का शुभारम्भ किया। दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री के समक्ष बच्चों ने खो खो, बैडमिंटन, रस्सा कसी एवं कबड्डी खेल खेला। कुछ दिन पूर्व विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शिनी में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया था उनको भी प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। गन्ना इकाई समिति के चेयरमैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता, विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह पिंकू ने महेश शुक्ल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम सुभाष वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, आलम चौधरी, राकेश शर्मा, सुजीत सोनी, विजय नरायन तिवारी, सत्य राम चौधरी, एवं विद्यालय के शिक्षक रिपुसूदन पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह, मोहम्मद अफजल, माधव बाबू, शिशिर भट्ट, अरविन्द शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad