Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पढ़ लिख कर एक अच्छा इंसान बनो- अशोक श्रीवास्तव

पढ़ लिख कर एक अच्छा इंसान बनो- अशोक श्रीवास्तव
Study and become a good person- Ashok Shrivastav

बस्ती, 11 जनवरी। सदर विकास क्षेत्र चननी सीआरओ बास में सिद्धि विनायक ट्रस्ट द्वारा संचालित ग्रीन फ्यूचर एकेडमी में नए वर्ष बच्चें ने नये वर्ष का स्वागत धूमधाम से किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मीडिया दस्तक न्यूज के डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव, प्रेस क्लब महामंत्री महेंद्र त्रिपाठी, पत्रकार दिनेश पांडे, पीएमश्री प्राइमरी विद्यालय मुसहा के प्रधानाध्यापक राम सजन यादव ने सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। 


इसके बाद स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मधु, पायल, त‌ईयबा, संध्या, अनन्या, असद, अयान, अलफाद, अब्दुल आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। अशोक श्रीवास्तव ने बच्चों व अध्यापिकाओं को एक अच्छा इंसान बनने को प्रेरित किया। उन्होने कहा हर इंसान राष्ट्र की सम्पत्ति है। उसे अपनी योग्यता क्षमता के अनुसार समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिये। महेंद्र त्रिपाठी ने अच्छे मार्ग पर चलने की नसीहत दी। शिक्षकों और बच्चों को सुझाव दिया कि वे मन लगाकर अपना काम करें। राम सजन यादव ने अध्यापिकाओं को अच्छी शिक्षा देने की प्रेरणा दी और बच्चों को आशीर्वाद दिया। दिनेश पांडे ने बच्चों और स्टाफ को नये साल की शुभकामनायें दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। प्रबंधक रत्नेन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्रधाध्यापिका निशा ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुये उनके बताये रास्तों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। अध्यापिका नंदिनी चौधरी, ज्योति, गरिमा, शबनम, रजिया खातून आदि लोग का सहयोग रहा।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad