Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूरिक एसिड को कन्ट्रोल करने के लिये वरदान साबित होगी अजवाइन की चाय

यूरिक एसिड को कन्ट्रोल करने के लिये वरदान साबित होगी अजवाइन की चाय
Celery tea will prove to be a boon to control uric acid

हाई यूरिक एसिड लेवल शरीर में कई तरह की परेशानी का कारण हो सकता है। शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने के बाद धीरे-धीरे यह यूरिक एसिड कठोर बनने लगता है और कांच के टुकड़ों की तरह आकार लेने लगता है। ये क्रिस्टल्स हाथों-पैरों की उंगलियों के जॉइंट्स और शरीर के अन्य जॉइंट्स में जमा होने लगते हैं। इससे लोगों को जॉइंट्स में दर्द होने लगता है। 



इस दर्द की वजह से हाथों-पैरों की मूवमेंट्स में दिक्कत आने लगती है और इससे उनके लिए रोजमर्रा के काम करना और चलना-फिरना भी बहुत मुश्किल हो सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने के साथ ही कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती है। आर्थराइटिस, गाउट और किडनी स्टोन्स जैसी बीमारियों का रिस्क भी यूरिक एसिड बढ़ने के साथ ही बढ़ जाता है। हाई यूरिक एसिड लेवल को नियंत्रित करने के लिए कुछ नेचुरल चीजें और आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। 


अजवाइन इनमे एक है। जिसका सेवन करने से आपको यूरिक एसिड लेवल को कम रखने में आसानी हो सकती है। अजवाइन के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। यह तत्व यूरिक एसिड लेवल को कम करने का काम करता है। वहीं, अजवाइन के बीजों में कुछ ऐसे कम्पाउंड्स भी पाए जाते हैं जो गाउट के लक्षणों को कम करता है। वहीं, अजवाइन के बीजों का सेवन करने से जोड़ों के आसपास की सूजन कम करता है। अजवाइन का सेवन करने से आपको डाइजेशन में भी मदद होती है। आपको वजन कम करने में भी सहायता होती है।  


कैसे करें सेवन

आधा लीटर पानी में 3-4 चम्मच अजवाइन के बीज मिलाएं। अब अजवाइन और पानी जिस बर्तन मे रखा गया है उस बर्तन को ढंककर रख दें। अगली सुबह इस पानी को 1 से 2 गिलास की मात्रा में पिएं। सर्दियों के मौसम में आप अजवाइन और पानी को उबालकर इसकी चाय भी बना सकते हैं।


सावधानी

उपरोक्त सलाह केवल जानकारी के उद्देश्य से दी जा रही है। यह किसी बीमारी या क्रिटिकल कंडीशन में इलाज नही है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श जरूरी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad