Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा राज में भक्षक बन गई है पुलिस-अखिलेश

भाजपा राज में भक्षक बन गई है पुलिस-अखिलेश
Police has become a predator in BJP rule: Akhilesh
यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की पुलिस पर निर्दोषों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में लोग सुरक्षित नहीं हैं। ‘‘भाजपा सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या, लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय निर्दोषों को प्रताड़ित कर उनकी जान ले रही है। भाजपा सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं।’’ 



अखिलेश यादव ने कहा,‘‘अमरोहा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता इशरत अली की दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। कासगंज में सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कश्यप की हत्या कर दी गयी। गाजियाबाद में बदमाशों ने रूपये से भरा बैग लूट लिया।’’ यादव ने कहा,‘‘भाजपा सरकार में पुलिस से जनता का भरोसा उठ गया है। इस सरकार में पुलिस मदद के बजाय लोगों को लूट रही है। कानपुर में डायल 112 पर मदद के लिए फोन मिलाने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पीड़ित की ही पिटाई कर उससे पैसे छीन लिए। इसी तरह से भाजपा सरकार में हिरासत में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सरकार में पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन गई है।’’सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘इस सरकार ने हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बना दिया है। याद रहे अन्याय करने वाली भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है।’’ 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad