Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल
यूपी डेस्कः प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। मरने वालों की पहचान कोरबा के रहने वाले ईश्वरी जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा और राजू साहू के रूप में हुई है। मरने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। 



वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ स्नान करने आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ। घायल 19 यात्री बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान करने के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। इन्हें निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।


एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही कमिश्नर, डीएम मौके पर पहुंच गए। घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। बस सवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। संगम में स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। बोलेरो को गैस कटर से काटा गया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया। बैग से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने दो शवों की पहचान की।

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad