Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैर मर्दो से सम्बन्ध बनाने को कहता है पति, पुलिस से शिकायत

गैर मर्दो से सम्बन्ध बनाने को कहता है पति, पुलिस से शिकायत
यूपी डेस्कः मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पति उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता है। उसने अपने दोस्त के साथ सम्बन्ध बनाने को मजबूर किया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2007 में पति से हुई थी, जो कि पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी थी।



पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिया, जिनकी उम्र क्रमशः 16, 14, 13 और 9 वर्ष है। पति की पहली पत्नी से एक बेटा गोपाल भी है। आरोप है कि पति पैसों के लिए उसे वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहता है। पीड़िता के मुताबिक, पति ने उसे अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और एक बार अपने दोस्त के साथ भी ऐसा करने को विवश किया। महिला ने बताया कि जब उसने इस गलत काम का विरोध किया, तो पति ने उसे धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। अब चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई है। पीड़िता ने किशनी थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गैर मर्दो से सम्बन्ध बनाने को कहता है पति, पुलिस से शिकायत

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad