Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गुलदार के हमले से 12 साल की बच्ची गंभीर, बिजनौर में दहशत

गुलदार के हमले से 12 साल की बच्ची गंभीर, बिजनौर में दहशत
जिला संवादाता, बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
यूपी के बिजनौर में 12 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। उसके गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया है। जानकारी मिली है कि बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में गुलदार के हमलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम एक गुलदार ने 12 वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। 


मुकर्रमपुर गांव की रहने वाली पुष्पेंद्र सिंह की बेटी साक्षी अपने साथी बच्चों के साथ घर से कुछ दूर जंगल की ओर गई थी। घटना उस समय हुई जब गन्ने के खेत से अचानक निकले गुलदार ने साक्षी पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के गर्दन और चेहरे के दोनों तरफ गंभीर चोटें आईं। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी डाक्टरों ने उसे मेरठ हायर सेण्टर भेज दिया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर लव कुमार ने बताया कि बच्ची के घावों की प्राथमिक चिकित्सा की गई, लेकिन गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर बिजनौर महेश गौतम भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल-चाल जाना। इस बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों से दहशत का माहौल है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad