Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीतापुरः विधवा महिला हैवानियत की शिकार, आरोप गैर समुदाय के युवकों पर

सीतापुरः विधवा महिला हैवानियत की शिकार, आरोप गैर समुदाय के युवकों पर 
यूपी डेस्कः
सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ गुरुवार की देर रात गांव के ही तीन युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदों ने महिला के होंठ भी काट दिये। आरोपियों के नाम आरिफ, किताबू और कादिर हैं। तीनों ने रात में महिला के घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ हैवानियत की। लहूलुहान हालत में महिला को छोड़कर फरार हो गये। 


इस दौरान तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और बर्बरता की हद पार करते हुए उसके होंठ काट दिए। वारदात के बाद तीनों आरोपी महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में महिला को पहले सीएचसी बिसवा में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी स्थिति में सुधार न होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अटरिया प्रकाश कुमार के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad