Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 15 की मौत, दर्जनों घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 15 की मौत, दर्जनों घायल
राज्य संवाददाता, दिल्ली।
शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 9ः26 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 पर हुई भगदड़ से 18 लोगों के मरने की खबर है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। दरअसल महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी। रात को करीब 8ः30 बजे प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे भीड़ बढ़ी और भगदड़ मच गई। चश्मदीद के मुताबिक, गाड़ी आने का प्लेटफॉर्म अचानक 14 से 16 नंबर उनाउंस किया गया। यात्री तेजी से दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट होने लगे। 



इससे भगदड़ मच गई। हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें उत्तर रेलवे के दो अधिकारियों नरसिंह देव और पंकज गंगवार को शामिल किया गया है। कमेटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी सीसीटीवी वीडियो फुटेज को सुरक्षित करने का आदेश दिया है। 


पहले भी हुआ हादसा

आपको बता दके इससे पहले 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोग अपनी जांन गंवा चुके हैं। कुंभ में अब तक कई बार आग लग चुकी है। 10 फरवरी 2013 को भी कुंभ के दौरान प्रयागराज स्टेशन पर भगदड़ मची थी। हादसे में 36 लोग मारे गए थे।


रंग बदलते रहे एलजी

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने रात 11ः55 बजे ट्वीट किया, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस घटना पर मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।’ फिर 12ः24 बजे अपने ट्वीट को एडिट करते हुए लिखा- ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। इस स्थिति को संभालने के लिए मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की गई है।’ एलजी वीके सक्सेना ने मौतों और संवेदना जताने वाली बात हटा दी गई है। 


पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी ने 12ः56 बजे ट्वीट किया- ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से दुखी। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्दी ठीक हों।


मरने वालों का विवरण

1. आहा देवी, पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी- बक्सर, बिहार, 79 वर्ष। 2. पिंकी देवी, पत्नी उपेन्द्र शर्मा,निवासी- संगम विहार, दिल्ली, 41 वर्ष। 3. शीला देवी, पत्नी उमेश गिरी,निवासी- सरिता विहार, दिल्ली, 50 वर्ष। 4. वयोम, पुत्र धर्मवीर,निवासी- बवाना, दिल्ली, 25 वर्ष। 5. पूनम देवी, पत्नी मेघनाथ, निवासी- सारण, बिहार, 40 वर्ष। 6. ललिता देवी, पत्नी संतोष, निवासी- पटना, बिहार, 35 वर्ष। 7. सुरुचि, पुत्री मनोज शाह,निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार, 11 वर्ष। 8. कृष्णा देवी, पत्नी विजय शाह, निवासी- समस्तीपुर, बिहार, 40 वर्ष। 9. विजय साह, पुत्र राम सरूप साह, निवासी- समस्तीपुर, बिहार, 15 वर्ष।


10. नीरज, पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी- वैशाली, बिहार, 12 साल। 11. शांति देवी, पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी- नवादा, बिहार, 40 वर्ष। 12. पूजा, पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी- नवादा, बिहार, 8 वर्ष। 13. संगीता मलिक, पत्नी मोहित मलिक, निवासी- भिवानी, हरियाणा, 34 वर्ष। 14. पूनम, पत्नी वीरेंद्र सिंह,निवासी- महावीर एन्क्लेव, दिल्ली, 34 वर्ष। 15. ममता झा, पत्नी विपिन झा, निवासी- नांगलोई, दिल्ली, 40 वर्ष। 16, रिया सिंह, पुत्री ओपिल सिंह, निवासी- सागरपुर, दिल्ली, 7 वर्ष। 17. बेबी कुमारी, पुत्री प्रभु साह, निवासी- बिजवासन, दिल्ली, 24 वर्ष। 18. मनोज, पुत्र पंचदेव कुशवाहा, निवासी- नांगलोई, दिल्ली, 47 वर्ष। मीडिया दस्तक इन मौतों की पुष्टि नही करता।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad