Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाथरूम में साइलेन्ट कैमरा लगाकर अनाया वीडियो, इज्जत बंचाने की कीमत 6 करोड़

बाथरूम में साइलेन्ट कैमरा लगाकर अनाया वीडियो, इज्जत बंचाने की कीमत 6 करोड़
लखनऊ, उ.प्र.।
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक रेजिडेंशियल सोसायटी में दंपती के बाथरूम में साइलेन्ट कैमरा लगाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी वीडियो वायरल कर 6 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस छह संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, 11 फरवरी की रात उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से एक वीडियो भेजा गया, जिसमें उनके पति को बाथरूम में नहाते हुए दिखाया गया। 


कुछ देर बाद, एक और वीडियो भेजा गया, जिसमें खुद पीड़िता नहा रही थीं। इसके बाद धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि अगर 6 करोड़ रुपये नहीं दिए तो ये वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। वीडियो मिलने के बाद जब दंपती ने बाथरूम की जांच की, तो फॉल्स सीलिंग में एक संदिग्ध छेद मिला। आशंका जताई जा रही है कि बाथरूम के नवीनीकरण (रेनोवेशन) के दौरान किसी ने वहां स्पाई कैमरा लगा दिया होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं और फॉल्स सीलिंग का काम करने वाले छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का अनावरण होगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad