Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एण्टी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते सहकारी समिति के सचिव को दबोचा

एण्टी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते सहकारी समिति के सचिव को दबोचा
यूपी डेस्कः संभल जिले के शरीफपुर गांव में बहुउद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सचिव राकेशपाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार की दोपहर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये समिति की आफिस से गिरफ्तार किया है। उन्होने समिति के अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह से वेतनवृद्धि जोड़ने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरी प्लानिंग की और सचिव को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों धर दबोचा। अकाउंटेन्ट योगेंद्र सिंह के मुताबिक उनका वेतन अगस्त 2023 को वार्षिक वृद्धि लगाकर बढ़ाया गया था। लेकिन उनका वार्षिक वेतन वृद्धि में नहीं जोड़ा गया। टीम ने कर्मचारी को रिश्वत के साथ सचिव के पास भेजा और पीछे से निगरानी रखी। जैसे ही सचिव ने 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत सचिव राकेश पाल सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad