Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जानमाल की धमकी और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी, जमीन हड़ापने का बना रहा दबाव

जानमाल की धमकी और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी, जमीन हड़ापने का बना रहा दबाव
बनकटी, बस्ती (बीपी लहरी)
लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा निवासी संजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित मुख्यमंत्री पोर्टल पर 16 फरवरी 2025 को भेजे गये शिकायत में लिखा है कि उनके जमीन में गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने उनसे पूंछ कर एक वर्ष पूर्व अपना मकान बनवाने के लिये गिट्टी मोरंग आदि निर्माण सामग्री रखा था। 



मकान निर्माण के बाद अभिषेक बचे हुए निर्माण सामग्री को उसकी जमीन से बदनीयती के चलते बार-बार कहने के बाद भी हटाने की बजाय नजर अन्दाज कर रहा है। इस मामले में अभिषेक यह भी गांव के लोगों से कह रहा है कि हम जमीन से निर्माण सामग्री खाली नहीं करेंगे जो करना हो वे कर लें। 15 फरवरी 2025 की सुबह लगभग 09 बजे शिकायतकर्ता ने अभिषेक से निर्माण सामग्री को हटाने का पुनः आग्रह किया तो अभिषेक आगबबूला होकर भद्दी भद्दी गालियां व जान-माल की धमकी देने लगा। अपने भाई की तेज आवाज सुनकर अभिषेक की बहन दो लाठी लेकर दौड़ते हुए आई और एक लाठी अभिषेक को दे दिया। एक उसने स्वयं लेकर उनको दरवाजे तक दौड़ाया। लेकिन किसी तरह से वे घर में घुसकर कर अपना जान बचा पाये। जबकि अभिषेक और उसकी बहन पुनः गाली गुप्ता व जान-माल के साथ फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गये। इस मामले में संजय कुमार ने विधिक कार्यवाही करने की मांग किया है।

जानमाल की धमकी और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी, जमीन हड़ापने का बना रहा दबाव

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad