प्रेमी संग मिलकर बाप को उतारा मौत के घाट, दोनो गिरफ्तार
बस्ती, 22 अगस्त। छावनी थाना क्षेत्रान्तर्गत रमवापुर तिवारी गांव मे प्रेमी संग मिलकर युवती ने पिता कृष्णा प्रसाद (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसका शव दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरोली गांव मे नहर के पास मिला। शव पर किसी धारदार हथियार से गले और कान के पीछे हमला किया गया था। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस घटना का बारीकी से छानबीन किया।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई कांशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मेरे भाई कृष्णा प्रसाद की बेटी दुर्गा का पड़ोसी गांव बभरौली के लक्ष्मण से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाई बेटी को समझाते हुए कही अन्यत्र शादी करने की बात कर रहा था। शुक्रवार की दोपहर घर से दुर्गा बकरी चराने के लिए गई थी। नहर के पास पिता ने अपनी पुत्री को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और बकरी चराने के लिए साथ ले गई बांस की लग्गी से दोनों को मारने लगा।
दोनो दुर्गा और प्रेमी लक्ष्मन ने बांस को छीन कर उसमें बंधी हसिये से कृष्णा प्रसाद पर कई वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बेहोश होने पर दोनो मौके से अपने अपने घर चले गए। देर रात जब कृष्णा प्रसाद घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन शुरू किये तब जाकर लोगो को घटना की जानकारी हुई। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पिता ने देख लिया जिससे नाराज़ दोनों ने बांस के डंडे में बंधी हसिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बी एन एस की धारा 103 (1) के तहत दुर्गा एवं लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया ।












Post a Comment
0 Comments