Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर जिले में विकास क्षेत्रों में गोष्ठियां आयोजित कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में जुटे देवेश मणि

सिद्धार्थनगर जिले में विकास क्षेत्रों में गोष्ठियां आयोजित कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में जुटे देवेश मणि
तहसील संवाददाता, इटवा (अवधेश मिश्र) मनुष्य का जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है। पर्यावरण की सुरक्षा आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है। पर्यावरण की सुरक्षा हतारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उक्त बाते मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने कही। वह शुक्रवार को विकासखंड खुनियांव के दुग्ध सभागार में सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा ‘‘पर्यावरण चेतना एव वर्तमान परिप्रेक्ष्य’’ विषय पर आयोजित गोष्टी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सभी को अपने छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण के प्रति अहम योगदान देना चाहिए।



आज पर्यावरण गोष्टी पर हम सब पर्यावरण के प्रहरी वन इनकी रक्षा एव सुरक्षा करें खण्ड विकास अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी स्त्रोत अत्याधिक प्रदूषित है कीटनाशको और उर्वरको के अत्याधिक उपयोग मिट्टी को पूरी तरह प्रदूषित कर दिया है प्रदूषण हमारे स्वास्थ पर गहरा प्रभार डालते है ऐसे में हम सभी को इससे निपटने शपथ लेना चाहिए इसी क्रम में आरटीआई कार्यकर्ता देवेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण ही संपूर्ण पृथ्वी के जीवन का आधार है जो न केवल मानव अपितु विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं एवं वनस्पतियों के अस्तित्व एवं विकास का आधार है।



पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन से ही मानव अस्तित्व की सुरक्षा संभव है पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर समस्या के निदान हेतु संपूर्ण समाज को एकजुट होना चाहिए तथा हम सभी को मिलकर सामूहिक रूप से प्रयास कर पर्यावरण के प्रति योगदान देना चाहिए। जिससे मानव के साथ साथ जीव जंतु भी सुरक्षित रहे इसी क्रम में रोजगार संघ के ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश मौर्य प्रधान संघ के मण्ड़ल अध्यक्ष व्यास पाण्डेय,ग्राम विकास अधिकारी हरेन्द्र पाण्डेय चन्द्रजीत यादव,तमाम लोगों ने सम्बोधित किया संचालन ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल ने किया इस अवसर पर राममूरत यादव, समसुद्दीन, पवन मौर्य, राकेश पाठक, ददुन सिह, पीयुश पाण्डेय, समसी, वासुदेव जायसवाल, जीतेन्द्र सिह उर्फ झब्बू अरबिन्द दूबे, बंशीधर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad