Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजली कर्मचारियों के लापरवाही की कीमत चुका रहे लोग, महीने भीतर दो घटनाओं में 3 की मौत



बिजली कर्मचारियों के लापरवाही की कीमत चुका रहे लोग, महीने भीतर दो घटनाओं में 3 की मौत
बस्ती, 27 जून।
जनपद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गौतम गांव में 10 वर्षीय शालू की विद्युत से लगे तार से चिपक कर मौत हो गई। अभी हाल ही में इसी थाना क्षेत्र के खुटहन में विद्युत स्पर्शाघात से दो सगे भाइयों की मौत हुई थी। मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि दूसरी घटना सामने आ गई। नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम में रहने वाली शालू प्रजापति सुबह छह बजे बाजार से बिस्किट खरीदकर लौट रही थी।


रास्ते में विद्युत पोल से लगे तार से उसे करंट लग गया। ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान जूनियर इंजीनियर (जेई) को कई बार फोन किया गया। लेकिन जेई ने फोन नहीं उठाया। सब स्टेशन पर तैनात कर्मी दिनेश सिंह से संपर्क होने के बाद भी दो घंटे में बिजली काटी गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतका के चाचा ने बताया कि शालू तीसरी कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक दो साल का छोटा भाई भी है। परिजनों ने दोषी विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad