Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राम लला का दर्शन करने जा रहे तो ये जानना जरूरी है

राम लला का दर्शन करने जा रहे तो ये जानना जरूरी है
अयोध्या, उ.प्र.। अयोध्या में रामलला के दर्शन का टाइम टेबल बदल गया है। अब मंदिर रोजाना करीब 16 घंटे खुला रहेगा। श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6 बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन देंगे। इस दौरान संध्या आरती के लिए सिर्फ 15 मिनट के लिए कपाट बंद रहेंगे। पहले मंदिर सुबह 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक खुलता था, यानी अब मंदिर डेढ़ घंटे ज्यादा खुला रहेगा।



राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। सुबह 4 बजे रामलला की मंगला आरती होगी। इसके बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 6 बजे से मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। इसके बाद फिर से श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। इस दौरान 15 मिनट के लिए भगवान के पट बंद किए जाएंगे। रात 10 बजे शयन आरती होगी। इसके बाद भगवान का पट बंद कर दिए जाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad